Sun. Oct 6th, 2024
SC, ST और OBC का फुल फॉर्म और अर्थ: जानें इन शब्दों का महत्वSC, ST और OBC का फुल फॉर्म और अर्थ: जानें इन शब्दों का महत्व

SC, ST & OBC Full Form: दोस्तों, भारतीय समाज में समाजिक न्याय और समानता को सुनिश्चित करने के लिए संविधान ने SC, ST और OBC जैसे विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था शुरू की है। इस लेख में हम इन वर्गों के SC, ST & OBC Full Form के साथ, इनके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, जिन्हें अनुसूचित जातियाँ (SC), अनुसूचित जनजातियाँ (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नाम से जाना जाता है। यहाँ हम इन वर्गों के परिभाषा, उनके उत्थान की योजनाएं, और आरक्षण के प्रकारों पर विचार करेंगे। इसके साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि इन वर्गों का आर्थिक और सामाजिक स्तर कैसे मापा जाता है और उन्हें आरक्षित वर्ग में क्यों सम्मिलित किया गया है।

SC, ST, और OBC का गठन भारत में सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े जातियों, जनजातियों, और समुदायों की पहचान और उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न सरकारी या निजी योजनाओं में आरक्षण की सुविधा देने के लिए किया गया है।

विभिन्न जातियों को उनके सामाजिक और आर्थिक स्तर के आधार पर SC, ST, और OBC में बांटा जाता है। अनुसूचित जनजाति (ST) के अंतर्गत सामाजिक रूप से सर्वाधिक पिछड़े और सामाजिक भेदभाव का अनुभव करने वाली जातियों और जनजातियों को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति (SC) के अंतर्गत ज्यादातर वे जातियां हैं जो ST से तो कुछ हद तक विकसित हैं, लेकिन सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से बहिष्कृत मानी जाती हैं। SC/ST वर्ग के लोगों को ‘दलित’ के रूप में पहचाना जाता है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भारतीय संविधान में बाद में संशोधन द्वारा जोड़ा गया है। इस वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन सामाजिक स्तर पर सामान्य रहने वाली जातियों को शामिल किया गया है।

SC, ST & OBC का पूरा रूप | SC, ST & OBC Full Form

SC: अनुसूचित जातियाँ | Scheduled Castes

ST: अनुसूचित जनजातियाँ | Scheduled Tribes

OBC: अन्य पिछड़ा वर्ग | Other Backward Classes

अनुसूचित जातियाँ | Scheduled Castes

SC (अनुसूचित जातियाँ) वर्ग के अंतर्गत ज्यादातर वे जातियाँ हैं जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी और कमजोर समझी जाती हैं। इसमें मैले धोने वाली जातियां, चमड़े का काम करने वाली जातियां, और अछूत मानी जाने वाली जातियां शामिल हैं। अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाले लोगों को संविधान द्वारा सरकारी नौकरियों, सभी शिक्षण संस्थानों, और अन्य सरकारी योजनाओं में 15% आरक्षण की व्यवस्था है।

अनुसूचित जनजातियाँ | Scheduled Tribes

ST (अनुसूचित जनजातियाँ) वर्ग में वे जातियाँ शामिल हैं जो समाज के सबसे निम्न स्तर पर मानी जाती हैं। इसमें जंगलों में रहने वाले आदिवासी, अछूत मानी जाने वाली जातियां, सामाजिक रूप से एतिहासिक अलगाव का अनुभव करने वाले समुदाय शामिल हैं। भारतीय संविधान के अनुसार अनुसूचित जनजातियों को सरकारी नौकरियों, सभी शिक्षण संस्थानों, और अन्य सरकारी योजनाओं में 7.5% आरक्षण की व्यवस्था है।

अन्य पिछड़ा वर्ग | Other Backward Classes

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) को 1979 में मण्डल आयोग की सिफारिशों के बाद शामिल किया गया। इस वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न माध्यम वर्ग में आने वाले समुदाय और जातियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। इसमें ज्यादातर किसान, मजदूर, चरवाहे, और पारंपरिक रूप से गरीब जातियां शामिल हैं। 1990 में सबसे पहले VP Singh की सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों के अनुसार OBC के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई। इस समय देशभर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों, सभी शिक्षण संस्थानों, और अन्य सरकारी योजनाओं में 27% आरक्षण की व्यवस्था है।

निष्कर्ष | Conclusion

इस पोस्ट में हमने आपको विस्तार से SC, ST, OBC के पूरे रूप के साथ Scheduled Castes, Scheduled Tribes और Other Background Classes के बारे में जानकारी दी है। अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

By Pankaj1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *