Sun. Oct 6th, 2024
CO Full Form: सीओ क्या होता है? कार्य और चयन प्रक्रियाCO Full Form: सीओ क्या होता है? कार्य और चयन प्रक्रिया

CO Full Form: सीओ (CO) का पूरा नाम, सर्किल ऑफिसर होता है। CO का हिन्दी में अर्थ होता है ‘अनुमंडल अधिकारी’। सर्किल ऑफिसर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद होता है जो किसी भी राज्य में एक अहम प्रशासनिक पद होता है। यह पद मुख्य रूप से राज्य सरकार के कार्यों और योजनाओं के सफल क्रियान्वन और परिचालन के लिए जिम्मेदार होता है।

CO Full Form: Circle Officer

सर्किल ऑफिसर कौन होता है? | Who is a circle officer?

राज्य सरकारें, योजनाओं और दैनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए राज्य को अलग-अलग सर्किलों में बाँट देती हैं। सर्किल ऑफिसर ऐसे ही एक सर्किल में राज्य सरकार का मुख्य अधिकारी होता है। उनका प्रमुख कार्य अपने क्षेत्र में राजस्व जुटाना और दैनिक राजकीय गतिविधियों का सफल संचालन करना होता है।

सर्किल ऑफिसर का चयन और भर्ती प्रक्रिया | CO Recruitment

सर्किल ऑफिसर का पद ग्रुप-बी का होता है। इसका चयन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होता है। विभागीय प्रमोशन के जरिए भी अधिकारियों को उच्च पदों पर प्रमोट किया जाता है और उन्हें सर्किल ऑफिसर का पद सौंपा जाता है।

सर्किल ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।

पुलिस सेवा में सीओ | CO in Police Service

कुछ राज्यों में, जैसे कि राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश, पुलिस विभाग में सीओ का पद DSP और ACP के समकक्ष होता है। इनका मुख्य कार्य किसी विशेष क्षेत्र की क़ानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के प्रबंधन की जिम्मेदारी का संभालना होता है।

पुलिस विभाग में भी सर्किल ऑफिसर का चयन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा होता है, जो परीक्षा और विभागीय प्रमोशन के माध्यम से किया जाता है।

अन्य सीओ फुल फॉर्म | Other CO Full Forms

  • .co | Colombia Country Domain
  • सामुदायिक आयोजक | Community Organizers 
  • परिभाग कार्यालय | Circle Office
  • केंद्रीय कार्यालय | Central Office
  • शवदाह संचालक | Crematory Operators
  • चेक आउट / छोड़ देना | Check Out 
  • कंपनी | Company
  • पूंजी परिव्यय | Capital Outlay
  • कार्बन मोनोऑक्साइड | Carbon Monoxide
  • Cardiac Output | हृदयी निर्गम
  • शहर का अध्यादेश | City Ordinance
  • कमिश्नर कार्यालय | Commissioner Office 
  • वाणिज्यिक | Commercial 
  • प्रबंधन अधिआरी | Commanding Officer 
  • सुधार अधिकारी | Correction Officer 
  • संविदा अधिकारी | Contracting Officer

इस लेख में, हमने आपको CO Full Form, अन्य CO Full Form और सर्किल ऑफिसर की चयन प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी है। यदि आपको इसके अलावा कुछ और जानना हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में हमसे संपर्क करें।

By Pankaj1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *